deceased-person-arri...
वारिसों की आपत्ति पर खुली पोल, जांच में आधार और पैन कार्ड भी मिले फर्जी
खाजूवाला रजिस्ट्रार कार्यालय
बीकानेर के खाजूवाला उप रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री के दौरान फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति के नाम जमीन दर्ज थी, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन उसकी जगह एक अन्य व्यक्ति दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री कराने पहुंच गया। तहसीलदार हरीश कुमार टाक ने बताया कि 27 जुलाई को चक 6 बीजीएम स्थित जमीन की दो रजिस्ट्रियां प्रस्तुत की गई थीं। दस्तावेजों में दानाराम को विक्रेता और वेदप्रकाश को खरीदार बताया गया था। रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान दानाराम के वारिसों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि वास्तविक जमीन मालिक का पहले ही निधन हो चुका है।
आपत्ति के बाद अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की, जिसमें प्रस्तुत आधार कार्ड और पैन कार्ड भी फर्जी पाए गए। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।