Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

crackdown-on-telegra...

NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर शिकंजा, 22 जून तक अस्थायी रोक

फर्जी पेपर लीक और धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम, NTA ने फैसले का किया स्वागत

News Image

NEET परीक्षा से पहले फर्जी पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम पर प्रतिबंध

NEET परीक्षा को लेकर कथित फर्जीवाड़े और पेपर लीक के दावों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके तहत 22 जून तक प्लेटफॉर्म पर कुछ सेवाओं पर रोक रहेगी, जबकि 30 जून तक मैसेज एडिट करने की सुविधा भी सीमित रहेगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का कहना है कि कुछ चैनल और ग्रुप परीक्षार्थियों को पेपर लीक के नाम पर गुमराह कर रहे थे और उनसे बड़ी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे। इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई है ।NTA के अनुसार, जांच एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से कई संदिग्ध टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स को बंद कराया गया है। एजेंसी का मानना है कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी था। NTA ने स्पष्ट किया है कि 21 जून को होने वाली री-एग्जाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी और छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×