congress-protests-de...
छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- जवाबदेही तय हो
छात्रों के समर्थन में राहुल-खड़गे पहुंचे पीएम आवास
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मार्च से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर सरकार जवाब देने से बच रही है और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा भी नहीं कराना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन में प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता भी शामिल हुए।