Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

congress-in-mp-deman...

मप्र में कांग्रेस ने चंपत राय से देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लेने की उठाई मांग

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लिखा पत्र

News Image

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की गूंज अब मध्य प्रदेश की राजनीति में भी सुनाई दे रही है। कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को दिए गए देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार को वापस लेने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर कहा कि चंपत राय के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और दान से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद इस सम्मान पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई के नाम से जुड़े इस पुरस्कार की गरिमा हर स्थिति में संदेह से परे रहनी चाहिए।

केके मिश्रा ने पत्र में उल्लेख किया कि चंपत राय को यह सम्मान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण में उनके योगदान के लिए दिया गया था। उन्होंने आग्रह किया कि अहिल्योत्सव समिति की बैठक बुलाकर पुरस्कार वापस लेने के मुद्दे पर विचार किया जाए। गौरतलब है कि चंपत राय को जनवरी 2025 में इंदौर की श्री अहिल्योत्सव समिति की ओर से देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।

खबरों की अविरल धारा

×