a-crucial-meeting-of...
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली अहम बैठक सोमवार को करीब दो घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव बैठक में शामिल होने मंदिर पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा भी बैठक में मौजूद नहीं रहे
चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार
सूत्रों के अनुसार, बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की। गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों के मोबाइल फोन बाहर जमा कराए गए, जबकि कुछ पदेन सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम फैसले लेने की संभावना
बैठक के बाद ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम फैसलों की जानकारी दिए जाने की संभावना है। इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास ने चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें