फंदे से बचाए गए युवक की हालत बिगड़ी, करने लगा अजीब हरकतें
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर किया रेफर
रस्सी से बांधे युवक के हाथ-पैर
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। युवक को तुरंत एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इलाज के बाद होश आने पर युवक का व्यवहार असामान्य हो गया। वह अस्पताल में हिंसक और अनियंत्रित हरकतें करने लगा।
डॉक्टरों के अनुसार, रस्सी के दबाव से गर्दन की नसों पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति प्रभावित हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे उदयपुर रेफर किया गया है। मामले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
