Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

absconding-accused-i...

POCSO एक्ट का फरार आरोपी पटना गुरुद्वारे से गिरफ्तार

पंजाब और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को पंजाब ले जाया गया

News Image

पटना में बाल लीला गुरुद्वारा से पकड़ा

पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बाल लीला गुरुद्वारा परिसर से पंजाब पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में POCSO एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पंजाब के तरन तारन जिले के वलटोहा थाने में मामला दर्ज है।

गुरुद्वारा परिसर में छिपा था आरोपी 

खबरों की अविरल धारा

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरुद्वारा परिसर में छिपा हुआ है। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पटना की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें
×