Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

cm-bhajan-lal-sharma...

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी को राजस्थान आने का न्यौता देने पहुंचे भजन लाल शर्मा

प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजस्थान पधारने का निवेदन किया

News Image

पीएम को बृज के श्रीकृष्ण चित्रित पोटरी भेंट की

नई दिल्ली।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। राजस्थान में आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें पीएम मोदी के आने की उम्मीद है। इस माह राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार को भी दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार के दो वर्ष पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी है। इसको लेकर सीएम भजन लाल शर्मा दिल्ली में हैं। https://x.com/BhajanlalBjp/status/1995805293243199707?s=08

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि ‘‘आज नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, राष्ट्रप्रथम के संकल्प के प्रतीक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर राजस्थान पधारने का उनसे निवेदन भी किया।प्रदेश उनके नक्शे-कदम पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा।

खबरों की अविरल धारा

अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। संसद भवन पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्यसभा सांसदमदन राठौड़ से भी मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच राजस्थान के चहुंमुखी विकास और केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान शाह को राजस्थान में विकास और सुशासन की दिशा में किए जा रहे नवाचारों, लोक कल्याणकारी योजनाओं व सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट कर उनको जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक सुधारों, चिकित्सा सेवाओं के सशक्तिकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य में कुशल वित्तीय प्रबंधन, जीएसटी सुधारों से आमजन को हुए फायदों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें

10 दिसम्बर 2025 को जयपुर के जेईसीसी में होगा आयाेजन, बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी हो रहे शामिल,

×