मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में सा...

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में सामने आया परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज

54 सेकेंड के फुटेज में मोबाइल देखने के बाद प्रोफेसर से बातचीत

परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज

परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में बुधवार शाम परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज सामने आया है। करीब 54 सेकेंड के इस फुटेज में साहिल काली टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। परीक्षा हॉल में तीन सुपरवाइजर नजर आते हैं। फुटेज के मुताबिक साहिल मोबाइल देखने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला उनसे कुछ कहते हैं। इसके बाद मोबाइल और उत्तर पुस्तिका लिए जाने की बात सामने आई है। यह घटना 18 सितंबर दोपहर करीब 12:38 बजे की बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच CCTV समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

साहिल बाद में हॉस्टल के कमरे में मृत मिले थे। उनके परिवार की शिकायत के बाद प्रोफेसर दूल्ला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत आरोपों में मामला दर्ज हुआ है। जातिगत भेदभाव के आरोप भी लगाए गए हैं, हालांकि इन आरोपों की जांच जारी है। IIT बॉम्बे ने दूल्ला को छुट्टी पर भेज दिया है और मामले की जांच के लिए पैनल भी बनाया है।

खबरों की अविरल धारा

घटना के बाद छात्रों ने तीन दिन तक प्रदर्शन किया और 18 मांगों का चार्टर सौंपा। इनमें स्वतंत्र जांच, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने जैसी मांगें शामिल थीं। 20 सितंबर की रात करीब तीन घंटे की बैठक के बाद निदेशक प्रो. शिरीष केदारे ने चार्टर पर हस्ताक्षर किए। संस्थान ने स्पष्ट किया कि कुछ मांगों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें