मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बंद र...

26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर UFBU ने किया हड़ताल का ऐलान

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन के मुताबिक, 22 सितंबर को नई दिल्ली में उप मुख्य श्रम आयुक्त की मौजूदगी में हुई सुलह वार्ता में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने को लेकर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया गया।

UFBU राजस्थान के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग मार्च 2024 के वेतन पुनरीक्षण समझौते में शामिल हो चुकी है, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उनका कहना है कि सुलह वार्ता के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) की ओर से भी इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं दिया गया।

खबरों की अविरल धारा

बैंक ग्राहकों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी। ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण फिर अवकाश रहेगा। ऐसे में ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें