मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

जयपुर के अस्पताल में दो शव बदले, परिवार...

जयपुर के अस्पताल में दो शव बदले, परिवार घर के लिए निकला तो खुला मामला

करीब दो घंटे अस्पताल के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

शव बदलने की घटना के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन

शव बदलने की घटना के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन

दुर्गापुरा स्थित आंच हॉस्पिटल में शनिवार सुबह दो शवों की अदला-बदली का मामला सामने आया। एक परिवार शव लेकर घर के लिए रवाना हो गया। बाद में अस्पताल स्टाफ को गलती का पता चला तो परिवार को फोन कर वापस बुलाया गया। इसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई। मृतक गिरधारी लाल के रिश्तेदार रमेश चौधरी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि गिरधारी लाल 17 तारीख से वेंटिलेटर पर थे और फेफड़ों में संक्रमण था। परिजनों को मरीज से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

रमेश चौधरी के मुताबिक, गिरधारी लाल की मौत दो दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज जारी होने की बात कही जा रही थी। शनिवार सुबह परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी गई।

खबरों की अविरल धारा

इसके बाद जब परिवार शव लेकर नावां (डीडवाना-कुचामन) के लिए रवाना हुआ, तब अस्पताल को शव बदलने का पता चला। अस्पताल ने फोन कर परिवार को वापस बुलाया। मामले को लेकर परिजन अस्पताल प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें