Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

bodies-of-elderly-co...

उदयपुर में बुजुर्ग दंपती के शव बक्से में मिले, हत्या की आशंका

दो दिन से थे लापता, घर से बदबू आने पर खुला बक्सा

News Image

पड़ोसियों से पूछताछ करती पुलिस

उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। 65 वर्षीय लहरी लाल पालीवाल और उनकी 62 वर्षीय पत्नी राधा देवी के शव घर के अंदर एक बक्से में बंद मिले। दोनों बुधवार सुबह से लापता थे। घर से तेज बदबू आने पर परिजनों ने तलाश की। बक्सा खोलने पर उसमें प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव मिले।

सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उदयपुर एसपी अमृता भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए विशेष टीम गठित करने की बात कही है।परिजनों के अनुसार, लहरी लाल दूध बेचते थे और बुधवार को दूध देने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था, लेकिन दंपती वहां नहीं थे। उनका बेटा मनोहर राजकोट में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।

खबरों की अविरल धारा

परिवार को आशंका है कि मंगलवार रात हत्या के बाद शव बक्से में छिपाए गए।

यह भी पढ़ें
×