a-10-year-old-girl-w...
बच्ची ने शिक्षक को बताई आपबीती
आश्रम में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
उदयपुर शहर के एक आश्रम में रह रही 10 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप आश्रम संचालिका के भाई पर है। बच्ची की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। पिता करीब छह महीने पहले उसे आश्रम में छोड़ गया था और इसके बाद उससे मिलने नहीं आया।बताया गया कि बच्ची ने कई बार आश्रम संचालिका को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया, लेकिन उसे चुप रहने के लिए कहा गया। बच्ची को पहले पढ़ाने वाले शिक्षक उससे मिलने और सामान देने कभी-कभी आश्रम जाते थे। 5 अगस्त को बच्ची ने रोते हुए शिक्षक को घटना बताई। शिक्षक ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी।
इसके बाद 6 अगस्त को बच्ची को आश्रम से रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। उसे सरकारी बालिका गृह में रखा गया। CWC ने 13 अगस्त को स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बालिका गृह पहुंचकर बच्ची से बात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें