भाजपा में संजय भाटिया राजस्थान और बिप्लब देव मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाए
36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त
राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। नई सूची में संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में इससे पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और मध्य प्रदेश में डॉ. महेंद्र सिंह के पास यह जिम्मेदारी थी।
भाजपा ने स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े प्रभारी बने रहेंगे और उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
नई सूची में पंजाब और गुजरात के प्रभारी भी बरकरार हैं। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया और गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ के पास है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में इससे पहले 18 अगस्त को नियुक्तियां की गई थीं।
भाजपा का यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कई राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले वर्ष चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़ें