Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

bike-falls-into-10-f...

10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, रातभर तड़पते रहे दो दोस्त

निर्माणाधीन पुल के पास हुआ हादसा, समय पर मदद नहीं मिलने से दोनों युवकों की मौत

News Image

मृतक पंकज और सुनील

जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक रात में बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे बने करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। सुनसान इलाका होने के कारण उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी और दोनों ने रातभर घायल अवस्था में तड़पने के बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पंकज (20) और सुनील (21) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार रात घर लौट रहे थे। भापोर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक वे गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।

मंगलवार सुबह राहगीरों ने गड्ढे में बाइक और दोनों के शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

खबरों की अविरल धारा

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक सोमवार रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पंकज कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के जावरा से गांव आया था, जबकि सुनील करीब दस दिन पहले केरल से लौटा था। दोनों अविवाहित थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें
×