Wife-pregnant-no-mon...
चांदी की सिल्ली और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
लूट के आरोपी कमलेश, अशोक और विशाल
जयपुर के खोरा बीसल थाना पुलिस ने 3 जुलाई को हुई करीब 37 लाख रुपए की ज्वेलरी और नकदी लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड कमलेश कुमार बाज्या पैसों की तंगी और जल्द अमीर बनने की चाह में दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आया। पूछताछ में सामने आया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और आर्थिक परेशानी के चलते उसने वारदात की साजिश रची।
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी जितेंद्र शर्मा की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिघलाकर बनाई गई चांदी की सिल्ली और वारदात में इस्तेमाल की गई किराये की कार बरामद कर ली है।
पुलिस ने खंगाले 1000 से अधिक CCTV फुटेज
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले ज्वेलर की रेकी की और फिर सुनसान रास्ते में कार रोककर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल ज्वेलर से गहनों और नकदी से भरा बैग लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1000 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और करीब 1300 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लूटे गए बैग में करीब 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और करीब 1.50 लाख रुपए नकद थे।
यह भी पढ़ें