Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

asi-of-civil-lines-p...

एसीबी ने मकर संक्राति पर काट दी 'रिश्वतखोर की पतंग'

अजमेर के सिविल लाइंस थाने के एएसआई को एसीबी ने 28 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

News Image

सिविल लाइंस थाना अजमेर में ही एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ लिया

एसीबी ने मकर संक्राति के दिन पुलिस के एक एएसआई की रिश्वत की पतंग काट दी। हरीराम यादव ASI पुलिस, पुलिस थाना सिविल लाइन, जिला अजमेर को 28 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी, मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (एसयू) अजमेर इकाई ने यह कार्रवाई की। ASI हरीराम यादव ने एक प्रकरण मे चालान पेश करने की एवज में 20,000 रूपये भारतीय मुद्रा के नोट व 8,000 रूपये के डमी नोट (कुल 28,000) रिश्वत ली।

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी (एसयू) अजमेर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण मे चालान पेश करने की एवज में 70,000 रूपये की रिश्वत राशि लेना तय हुआ था। इसमें से 28 हजार रुपए के रूप में 20,000 रुपये भारतीय मुद्रा के नोट व 8,000 रूपये के डमी नोट रिश्वत प्राप्त की।

एसीबी, अजमेर रेंज, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के सुपरवीजन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के निर्देशन में मीरा बेनीवाल निरीक्षक ने अपनी टीम के ट्रेप किया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव एवं आईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें

जिस चौकी में asi ईमानदारी की सौगंध खाता था, वहीं रिश्वत लेते गिरफ्तार

×