ashok-gehlot-cast-hi...
अशोक गहलोत ने जोधपुर में रफीक खान ने जयपुर में किया मतदान
नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेसियों ने किया मतदान
निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के महामंदिर में वर्धमान जैन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र जोधपुर नगर निगम के लिए वोट डाला। उनके साथ धर्मपत्नी सुनीता गहलोत, बेटे वैभव गहलोत के साथ वोट डालने पहुंचे थे। अशोक गहलोत ने इस चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए जबरदस्त मोर्चा ले रखा था। जोधपुर वोटिंग परसेंटेज में आगे है, इससे नतीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।