a-congress-polling-a...
मतदान के दौरान हैरान करने वाली घटना, प्रत्याशी और कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर धमकाने का आरोप
फालना में पोलिंग बूथ के बाहर तैनात पुलिस जाब्ता
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को पाली जिले के फालना नगर पालिका के मतदान बूथ छोड़कर बाहर गए कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने खुदकुशी कर ली। फालना के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी का बूथ एजेंट दिनेश चुनाव के बीच ही बूथ छोड़कर घर रवाना हो गया था। घर पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर दिनेश को धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी धमकी और दबाव से आहत होकर दिनेश ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
फालना में नगर पालिका चुनाव के दौरान बूथ एजेंट दिनेश पुत्र पन्नालाल की आत्महत्या से माहौल गरमा गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि मतदान जारी है। घटना के बाद परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में मारपीट: