Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

urban-body-elections...

जयपुर में कमजोर रहा वोटिंग का जोश, जोधपुर नगर निगम आगे, धोरीमन्ना टॉपर

सुबह 10 बजे नगर निगम वाले ड़े शहरों के लोगों में कम दिखा उत्साह, दोपहर एक बजे तक परवान पर जोश, छह नगर निगम में जयपुर चौथे नंबर पर

News Image

नगर निकाय चुनाव 2026

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, पाली मिलाकर 6 नगर निगम सहित कुल 147 निकायों के मतदान में जयपुर पिछड़ गया। छह नगर निगम में जोधपुर नंबर 1, पाली नंबर 2, उदयपुर 3 नंबर पर, कोटा 4 नंबर और जयपुर 5 नंबर पर चल रहा है। अजमेर नगर निगम 6 नंबर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्नी और बेटे के साथ जयपुर में सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डालकर लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभाई।

निकाय चुनाव के दौरान जयपुर के गलता गेट इलाके में पुलिस को एक जगह बल प्रयोग करना पड़ी। कोटा के महावीर नगर में हंगामा हुआ, पुलिस बुलानी पड़ी। दौसा में सांसद के पीए ने एक बूथ पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए। पाली के फालना में एक पाेलिंग एजेंट ने खुदकुशी कर ली।

दोपहर बाद तीन बजे तक बालोतरा की धोरीमन्ना नगर पालिका 85.53 प्रतिशत के साथ मतदान में अव्वल चल रही थी। अजमेर नगर निगम सबसे पीछे चल रहा था।

दोपहर बाद 3 बजे तक मत

6 नगर निगम में वोटिंग प्रतिशत

  • जोधपुर में 56.42 प्रतिशत-आगे
  • पाली में 56.09 प्रतिशत
  • उदयपुर में 52.13 प्रतिशत
  • कोटा में 51.00 प्रतिशत
  • जयपुर में 48.90 प्रतिशत
  • अजमेर में 40.48 प्रतिशत -पीछे

दोपहर तक मतदान का जोश परवान चढ़ने लगा था।

सबसे आगे:

दोपहर 1 बजे तक हुए मतदान में अलवर जिले की बडौदामेव नगर पालिका 75.13 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रही थी।

सबसे पीछे:

अजमेर नगर निगम दोपहर 1 बजे तक महज 35.61 प्रतिशत वोटिंग के साथ प्रदेश में सबसे पीछे चल रहा था।

जयपुर नगर निगम दोपहर होते-होते और पिछड़ा

  • जोधपुर में 45.51 प्रतिशत-आगे
  • पाली में 42.17 प्रतिशत
  • उदयपुर में 39.21 प्रतिशत
  • कोटा में 38.58 प्रतिशत
  • जयपुर में 37.40 प्रतिशत
  • अजमेर में 35.61 प्रतिशत -पीछे

सुबह 10 बजे तक मतदान

बड़े शहरों में मतदाताओं में सुबह 10 बजे तक उत्साह कम नजर आया, जबकि छोटे शहरों के लोग जमकर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। नगर निगम वाले शहरों की बात करें तो सुबह 10 बजे तक मतदात प्रतिशत बेहद कमजाेर चल रहा था।

खबरों की अविरल धारा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी शुक्रवार सुबह जेएलएन मार्ग स्थित राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्रिमूर्ति सर्किल के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।

सबसे आगे:

प्रदेश में सुबह 10 बजे तक मतदान में बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका 44.38 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रही थी।

सबसे पीछे:

उदयपुर नगर निगम सुबह 10 बजे तक महज 12.06 प्रतिशत वोटिंग के साथ प्रदेश में सबसे पीछे चल रहा था।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका वाइज मतदान में सबसेआगे-सबसे पीछे सुबह 10 बजे तक

नगर निगम

  • जोधपुर में 19.96 प्रतिशत-आगे
  • पाली में 19. 14 प्रतिशत
  • जयपुर में 16.23 प्रतिशत
  • अजमेर में 14.58 प्रतिशत
  • कोटा में 14.55 प्रतिशत
  • उदयपुर में 12.06 प्रतिशत-पीछे

नगर परिषद

  • फलौदी 30.18 प्रतिशत- आगे
  • दौसा 17.35 प्रतिशत- पीछे

नगर पालिका

  • धोरीमन्ना नगर पालिका बालोतरा 44.38 प्रतिशत-आगे
  • कुशालगढ़ नगर पालिका बांसवाड़ा 13.95 प्रतिशत-पीछे



यह भी पढ़ें
×