जयपुर में युवती से गैंगरेप के बाद पिता की हत्या का आरोप
पत्नी, केस वापस लेने के लिए मिल रही थीं धमकियां
युवती से गैंगरेप के बाद पिता की हत्या
जयपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने चार आरोपियों पर पति की हत्या कर शव को बिजली के खंभे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय व्यक्ति का शव 5 जुलाई को घर के पास खुले स्थान पर रस्सी के फंदे से लटका मिला था। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अगले दिन एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होने पर मर्ग दर्ज किया गया था।
मृतक की पत्नी के मुताबिक, जून 2026 में उनकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पत्नी का आरोप है कि केस वापस लेने के लिए परिवार को धमकियां मिल रही थीं। अब पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
