Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

cm-bhajan-lal-sharma...

दिल्ली में दो केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम भजन लाल शर्मा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

News Image

स्वास्थ्य सेवाओं, मेट्रो विस्तार एवं ऊर्जा से जुड़े विषयों पर की अहम चर्चा

नई दिल्ली/जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नड्डा से मुलाकात के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी सार्थक संवाद किया।

खबरों की अविरल धारा

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मेट्रो विस्तार, शहरी यातायात एवं ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकसित किए जा रहे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एवं नवीन ट्रांसमिशन तंत्र के सुदृढ़ीकरण सहित ऊर्जा क्षेत्र के अन्य पहलुओं पर अहम चर्चा की।

यह भी पढ़ें
×