Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

horrific-accident-on...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, भाई-बहन समेत तीन की मौत

बुर्जा गांव के पास ट्रक मिट्टी से भरे डंपर से टकराया

News Image

भाई आंसू सिंह और बहन सलोनी सिंह

अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में भाई-बहन और ट्रक चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बुर्जा गांव के पास उस समय हुआ, जब आईसर ट्रक आगे चल रहे मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान जयपुर के सांगानेर निवासी सलोनी सिंह (18), उसके भाई आंसू सिंह (20) और उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक विकास कुमार (31) के रूप में हुई है। सलोनी फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करती थी और उसी के लिए ट्रक से रवाना हुई थी। उसका भाई उसे छोड़ने जा रहा था।

खबरों की अविरल धारा

हादसे की सूचना पर एनएचएआई की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को बड़ौदामेव सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
×