4-foot-long-crocodil...
जान बचाकर भागा कुक, वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ा
हॉस्टल के अंदर कोचिंग स्टूडेंट मगरमच्छ को भगाते हुए
कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र स्थित कोरल पार्क के एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 4 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। मेस में खाना बना रहे कुक और अन्य कर्मचारी मगरमच्छ को देखते ही बाहर भाग गए। घटना से हॉस्टल में रहने वाले कोचिंग छात्रों में भी दहशत फैल गई। मगरमच्छ के मेस में घुसने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि हॉस्टल के पास बहने वाले नाले से मगरमच्छ परिसर में पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद छात्रों और हॉस्टल स्टाफ ने राहत की सांस ली।