acb-trap-in-jaipur
जमीन का म्यूटेशन खोलने के बदले हाथोज, कालवाड़ रोड जयपुर के पटवारी का दलाल 30 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी कार्रवाई में पकड़ा गया दलाल जमीन पर बैठकर सोच रहा था, बुरे फंसे
जयपुर। राजस्थान में पटवारी के रिश्वत का रेट सुनकर आपके हाेश उड़ जाएंगे। जमीन का नामातंकरण खोलने की रिश्वत 30 लाख रुपए है। जी हां यह सच है। जयपुर में हाथोज पटवार हल्का ( कालवाड रोड) के पटवारी ने एक जमीन के खातेदार से 50 लाख मांग थे। आखिर में 30 लाख लेकर नामांतकरण खोलने पर राजी हुआ। फरियादी ने रिश्वतखोर की शिकायत एसीबी में कर दी। एसीबी ने रविवार रात दलाल को 30 लाख की रिश्वत लेते दबोच लिया। इस मामले में पटवारी एसीबी ट्रैप के संदेह के चलते पहले ही दूर था, एसीबी ट्रैप का पता चला तो वह फरार हो गया,ने यह द्वारा कार्रवाई करते हुए हाथोज के पटवारी नरेंद्र मीणा के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी एसआईयू चौकी जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की हाथोज (कालवाड़ रोड) में स्थित 10 बीघा भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेंद्र मीणा एवं उसके दलाल द्वारा 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।
शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें पटवारी द्वारा 30 लाख रुपये की अंतिम मांग करना पाया गया। जिस पर एसीबी जयपुर रेंज के डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की एसआईयू एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसमें 5 लाख रुपये वास्तविक मुद्रा तथा 25 लाख रुपये डमी नोट बरामद किए गए। पटवारी नरेंद्र मीणा एसीबी ट्रैप की आशंका के चलते मौके पर उपस्थित नहीं हुआ तथा बाद में फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें