मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

सेंट्रल पार्क से CA के अपहरण का खुलासा,...

सेंट्रल पार्क से CA के अपहरण का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार,

कर्ज चुकाने और शौक पूरे करने के लिए रची थी साजिश

चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता

चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता

सेंट्रल पार्क की पार्किंग से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजीव गुप्ता के अपहरण के मामले का अशोक नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 1000 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को 50 वर्षीय राजीव गुप्ता सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क पहुंचे थे। पार्किंग से निकलते समय दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें उनकी ही मर्सिडीज कार में अगवा कर लिया।

अपहरणकर्ताओं से बचने के लिए राजीव गुप्ता ने चलती कार का गेट खोलकर अपने दोनों पैर बाहर निकाल लिए। इस दौरान हुए संघर्ष में कार आमेर थाना क्षेत्र में दो अन्य वाहनों से टकरा गई। इसके बाद मर्सिडीज कच्चे रास्ते पर जाकर नाले में पलट गई।

खबरों की अविरल धारा

हादसे के बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। आमेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजीव गुप्ता को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी मर्सिडीज बरामद कर ली।

इसके बाद अशोक नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए अपहरण की साजिश रचने की बात बताई।

यह भी पढ़ें

जयपुर सेंट्रल पार्क से ca का अपहरण, पिस्टल-चाकू लेकर कार में घुसे दो बदमाश