Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

a-security-guard-was...

ATM गार्ड को बदमाश ने दांतों से काटा, एंटी रैबीज लगवाना पड़ा

जयपुर मिनी सचिवालय के बाहर की वारदात: कोर्ट में तारीख-पेशी पर आया था, बाहर निकलते ही फिर किया वारदात का प्रयास

News Image

हवालात में दांतों से काटने वाला बदमाश और जख्मी सिक्योरिटी गार्ड

पिंकसिटी जयपुर में बनीपार्क स्थित कलेक्ट्रेट सर्किल पर मिनी सचिवालय में SBI एटीएम में गुरुवार को एक बदमाश चोरी के इरादे से नकब (पेचकस) लेकर घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड एटीएम से थाेड़ा दूर बैठा था। बदमाश को लगा कि एटीएम खाली है और अंदर घुसकर नकब से एटीएम मशीन के सर्वर रुम का गेट तोड़ने लगा। तभी सिक्योरिटी गार्ड आ गया। दिनदहाड़े एटीएम में वारदात करते हुए शातिर चोर को टोका तो वह सिक्याेरिटी गार्ड पर ही झपट पड़ा। बदमाश ने किसी जानवर की तरह अपने दांतों से सिक्योरिटी गार्ड को जगह-जगह से काट लिया। उसके हाथ का अंगूठा चबा गया। कलाई और अंगुलियों पर काट लिया। सिक्याेरिटी गार्ड ने भी हिम्मत नहीं हारी, उसे छोड़ा नहीं। पकड़े रखा और शोर भी मचाता रहा। यह देख कुछ अन्य लोग एटीएम पर आ गए और बदमाश को काबू करने में गार्ड की मदद की। उसे बनीपार्क थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

कई वारदातें कर चुका, फुटेज भी मिले

एटीएम में घुसकर वारदात करते पकड़ा गया बदमाश सौभागमल नागर, पुत्र शंकर नागर  उम्र 45 वर्ष लालगंज, नैनवां, बूंदी का रहने वाला है। जयपुर में बालाजी विहार, वाटिका रोड सांगानेर में रहता है। उसने जयपुर में एटीएम के गार्डों का जीना हराम कर रखा था। टायलेट तक तक नहीं जा पाते है। शुक्रवार को पुराने केस में कोर्ट में तारीख पर आया था। सुबह 11 बजे ही एटीएम में वारदात करने घुस गया। वह बैट्री चुराता है। एटीएम में कई जगह वारदात कर चुका है।

दांतों से ऐसा काटा की एंटी रैबीज लगवाना पड़ा

एटीएम में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश सौभाग मल नागर ने एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार को जगह-जगह से काट लिया। उसे कई जगह से इतना काटा की अस्पातल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे कई तरह के इंजेक्श लगवाने की सलाह दे डाली। कुत्ते या जानवर के काटने पर लगाया जाने वाला एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा।




यह भी पढ़ें
×