जयपुर में 33 हजार केवी की लाइन पर चढ़ा नशे में धुत युवक,कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से नीचे उतारा
अधजली हालत में युवक को कावंटिया अस्पताल में भर्ती करवाया
जयपुर के खोराबीसल औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान 33 हजार केवी की लाइन से करंट लगने पर उसका शरीर झुलस गया। युवक अधजली हालत में पोल पर ही फंस गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा।
SHO सुरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद खोराबीसल थाने की चेतक के साथ कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
युवक की हालत देखकर सुनील कुमार ने जोखिम उठाते हुए पोल पर चढ़कर उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दो-तीन स्थानीय लोग भी मदद के लिए ऊपर चढ़े। रस्सी की सहायता से युवक को नीचे उतारा गया।
इसके बाद एंबुलेंस से उसे कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें