कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत
बारिश, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच मची अफरा-तफरी
शोक में डूबे परिजन
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हुए हैं। घायलों का तीन अस्पतालों में इलाज जारी है। इनमें पांच ICU में भर्ती हैं और एक की हालत गंभीर बताई गई है। रविवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये उन 14 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें घटना के बाद हिरासत में लिया गया था। मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पंडाल का बांस का ढांचा बनाने और भीड़ प्रबंधन से जुड़े लोग भी हैं।
बारिश के दौरान भीड़ बढ़ने, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच भगदड़ हुई। पंडाल को हादसे से दो दिन पहले राज्य सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ में ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ चुना गया था। इस बीच, फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 49 रुपए के VIP पास से 26 बड़े पंडालों में प्रवेश का प्रचार भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें