मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / क्राइम /

नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपय...

नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जमानत पर छूट कर आया तो उसका जब्त किया मोबाइल और पर्स रिलीज करने के बदले मांग रहा था इस वक्त

एसीबी की टीम ने थाने में ही धर दबोचा

एसीबी की टीम ने थाने में ही धर दबोचा

जयपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जिले में स्थित नाहरगढ़ रोड पुलिस स्टेशन का SI गिरधारी लाल मीणा 10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उसे दबोचा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई को शिकायत प्राप्त हुई कि पुलिस थाना नाहरगढ़, पुलिस आयुक्तालय जयपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2025 में परिवादी की गिरफ्तारी के समय जब्त किए गए मोबाइल फोन एवं पर्स वापस लौटाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवादी से पूर्व में 5,000 रुपये लेने के बाद भी आरोपी द्वारा और राशि की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान गिरधारी लाल मीणा, उप निरीक्षक द्वारा 25,000 रुपये की मांग कर परिवादी का सामान वापस लौटाने के लिए 10,000 रुपये में सहमति व्यक्त की गई।

इस पर उपमहानिरीक्षक पुलिस. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एस.आई.यू. के महावीर सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री रघुवीर शरण, पुलिस निरीक्षक ने ट्रेप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी गिरधारी लाल मीणा, उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना नाहरगढ़, आयुक्तालय जयपुर उत्तर को परिवादी से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

खबरों की अविरल धारा

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


यह भी पढ़ें