It-is-shameful-to-di...
BRICS डिनर मेन्यू पर BJP ने कांग्रेस को बताया ‘नाराज फूफा’
BRICS डिनर के शाकाहारी मेन्यू को लेकर BJP और कांग्रेस आमने-सामने
BRICS समिट के दौरान मेहमानों को परोसे गए शाकाहारी भोजन को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को समिट में भारत की उपलब्धियों पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन वह डिनर के मेन्यू पर चर्चा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के रवैये को ‘नाराज फूफा’ जैसा बताया।
दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने रविवार को BRICS डिनर में केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने सीधे डिनर का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा था कि 80% भारतीय मांसाहारी हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने मेहमानों पर अपनी खान-पान की पसंद थोप दी।
12 सितंबर के डिनर में पनीर-सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी, मिलेट्स पुलाव, कश्मीर की मशरूम डिश और फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि BRICS नेताओं को परोसे गए भोजन पर राजनीति करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया।
यह भी पढ़ें