rahul-gandhi-claimed...
BRICS डिनर के मेन्यू पर छिड़ी बहस
BRICS डिनर के मेन्यू पर छिड़ी बहस
BRICS देशों के नेताओं के लिए आयोजित डिनर के मेन्यू को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आमने-सामने आ गए। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजेटेरियन हैं और भारतीय नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है।
राहुल के बयान पर रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जिसमें स्वाद और पोषण के साथ देश के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी।
डिनर का मेन्यू?
12 सितंबर के डिनर में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव शामिल था। कश्मीर की मशरूम डिश के साथ मिठाई में फ्रूट क्रीम और जलेबी परोसी गई।
राहुल गांधी ने 80% नॉन-वेजेटेरियन वाले आंकड़े का कोई स्रोत नहीं बताया। NFHS-6 में ऐसा तुलनात्मक आंकड़ा नहीं दिया गया है। वहीं NFHS-5 के अनुसार, 15-49 वर्ष के 83.4% पुरुष और 70.6% महिलाएं कम से कम कभी-कभार मछली, चिकन या मांस खाती थीं।
यह भी पढ़ें