बिजली कंपनी की महिला JEN 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
झुंझुनू में एसीबी ट्रैप, नया बिजली कनेक्शन देने के बदले ली रिश्वत
महिला JEN
जयपुर।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी झुंझुनूं इकाई ने कार्रवाई करते हुए सरकारी बिजली कंपनी एवीवीएनएल की चिड़ावा, जिला झुंझुनूं में पोस्टेड महिला कनिष्ठ अभियंता (JEN) को 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एडीजी एसीबी गोविन्द गुप्ता ने बताया किा शिकायत प्रस्तुत की गई कि कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन को बदलवाने की एवज में JEn दीपिका रिश्वत राशि की मांग कर रही थी। शिकायत में रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान दीपिका ने 25,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया। परिवादी द्वारा निवेदन करने पर आरोपिया द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेना तय किया गया।
रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी चौकी झुंझुनूं द्वारा ट्रेप आयोजित की गई। एसीबी जयपुर रेंज की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरवीजन में एसीबी झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुरेश चन्द मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया दीपिका, कनिष्ठ अभियंता, एवीवीएनएल चिड़ावा को परिवादी से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपिया से रिश्वत राशि 15,000 रुपये उसकी कार्यालय टेबल की दराज से बरामद कर ली गई है। मौके पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक के सुपरवीजन में आरोपिया से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
