Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

lucknow-coaching-cen...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतें, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

SIT और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

News Image

भाई का शव देख विलाप करती बहन

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। मंगलवार सुबह SIT और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। SIT में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं।

सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों में उत्तर प्रदेश के 11, पश्चिम बंगाल के 2 तथा मध्य प्रदेश और हरियाणा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अधिकांश पीड़ितों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ वह अवैध थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भवन मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की बताई जा रही है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर वीरेंद्र शुक्ला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं LDA के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

 हादसे की लापरवाही

खबरों की अविरल धारा

  • फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
  • इमरजेंसी गेट नहीं था।
  • छत का दरवाजा बंद था।
  • आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे।

पुलिस के अनुसार भवन में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इमरजेंसी एग्जिट और छत तक पहुंच का रास्ता बाधित होने से कई लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसी में विस्फोट के बाद हुआ था।

सामने आया सच

  • अवैध भवन में कोचिंग संचालित हो रही थी।
  • सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।
  • भवन के खिलाफ पहले भी कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे।
  • आग लगने पर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था नहीं थी।
यह भी पढ़ें

लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत

×