मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

जयपुर में बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदार...

जयपुर में बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी

नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने का आरोप

बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी

बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी

जयपुर में एक बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जयपुर नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने के लिए उसे धमकी दी गई। पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गोकुल वाटिका स्थित ऑफिस में बैठे बिजनेसमैन के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने चार दिन में 1 करोड़ रुपए बताए गए स्थान पर पहुंचाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

नंबर ट्रू कॉलर पर चेक

पीड़ित ने नंबर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो वह पटवारी रविन्द्र कुमार महावर के नाम से दिखा। बिजनेसमैन ने बताया कि वह रविन्द्र को पहले से जानता है। संपर्क करने पर पटवारी ने बताया कि चार दिन पहले उसने यह सिम हरियाणा में रहने वाले दोस्त को दी थी।

खबरों की अविरल धारा

FIR दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि वह दोस्तों के साथ विराटनगर के फार्म हाउस गया था। वहां पार्टी के दौरान वार्ड 61 से बीजेपी प्रत्याशी रहे रामलाल मीणा ने चुनाव हारने की बात कही। इसके बाद कपिल शर्मा ने रविन्द्र के फोन से बिजनेसमैन को कॉल किया। मुनीराज मीणा ने भी अलग नाम से धमकी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें