मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

जयपुर पुलिस का ASI सुखदेव जाट 10000 की र...

जयपुर पुलिस का ASI सुखदेव जाट 10000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया

एक महिला से दर्ज FIR में खेल करने के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया

प्रताप नगर थाने का ASI सुखदेव जाट

प्रताप नगर थाने का ASI सुखदेव जाट

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर के प्रताप नगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक पुलिस सुखदेव जाट को एक महिला से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए ट्रैप कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में करीब दो माह पहले एक महिला ने लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में बताया गया कि पुलिस थाना प्रतापनगर में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट द्वारा प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चालान प्रस्तुत करने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट द्वारा परिवादिया से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग किया जाना सत्यापित हुआ।

सत्यापन के पश्चात एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई कर दी। इस दौरान आरोपी द्वारा परिवादिया से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पहनी हुई खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रखी ली थी। एसीबी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

खबरों की अविरल धारा

प्रथम दृष्टया आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित होना पाया गया। 

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेश स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपी सुखदेव जाट से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें