मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

निम्स अस्पताल में लगी आग, मरीजों को लेकर...

निम्स अस्पताल में लगी आग, मरीजों को लेकर भागे परिजन

ओटी की फॉल्स सीलिंग में उठी लपटे, शॉर्ट सर्किट की आशंका

निम्स अस्पताल में देर रात लगी आग

निम्स अस्पताल में देर रात लगी आग

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी के पास स्थित निम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल्स सीलिंग में अचानक आग की लपटें उठीं। कुछ ही देर में ओटी और एमआईसीयू क्षेत्र में धुआं भर गया। आग की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। कई परिजन अपने मरीजों को खुद ही खुले स्थान पर ले गए। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

खबरों की अविरल धारा

रिपोर्टों के मुताबिक, आग बुझाने के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे और राहत कार्य में समय लगा। गंभीर मरीजों को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल के बाहर खुले में रखना पड़ा। घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। आग के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें