Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

6288-voter-turnout-i...

बमुश्किल बची जयपुर की लाज, कोटा की इज्जत लगभग उतर सी गई

दूसरे चरण में ओवरऑल 70.68 प्रतिशत मतदान, जोधपुर नगर निगम में 71.10 प्रतिशत मतदान, जयपुर में शाम 6 बजे तक 62.88 प्रतिशत, कोटा में मात्र 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ

News Image

जयपुर के बाहरी क्षेत्रों में लगी रही कतारें, शहरों में खाली पड़े रहे बूथ

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की वोटिंग लगभग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दूसरे चरण में 70.68 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक मतदान 91.59 प्रतिशत धोरीमन्ना नगर पालिका बालोतरा में हुआ। सबसे कम मतदान सिरोही नगर परिषद में 62.03 प्रतिशत रहा। जयपुर जैसे बडे़ शहर में नगर निगम चुनाव के लिए कम लोग घरों से बाहर निकले। शाम तक गिरते-पड़ते जयपुर का मतदान प्रतिशत फर्स्ट डिविजन पार पहुंच पाया। जयपुर में 62.88%  मतदान हो पाया। हालांकि ये आकंडा पिछली बार से अधिक है, लेकिन एसआईआर के बाद इसके बढ़ने की उम्मीद थी। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अलावा कुछ जागरूक लोगों ने अपने-आसपास वालों को कॉल और मैसेज किए कि बूथ खाली पड़ा है, वोटिंग करने आ जाओ। तब काफी लोग शाम को घरों से निकलकर मतदान बूथ तक पहुंचे। इस हिसाब से लग रहा है कि जयपुर का चुनाव परिणाम के पहले से लगाए जा रहे कयास धरे ही रह गए। मतदान प्रतिशत किसके पक्ष में रहेगा और किसकी लुटिया डूब गई, ये अब मतगणना के बाद ही क्लियर हो सकेगा। मतदान खत्म होने के साथ ही बाड़ेबंदी की सूचनाएं भी आने लगी। जयपुर समेत प्रदेश भर से कई निर्दलीय उम्मीदवारों को भी पार्टियाें के बुलावे आने लगे।

6 नगर निगम में जोधपुर टॉपर

  • जोधपुर में 71.10  प्रतिशत-आगे
  • पाली में 70.97 प्रतिशत
  • उदयपुर में 67.26 प्रतिशत
  • अजमेर में 63.65 प्रतिशत
  • जयपुर में 62.88 प्रतिशत
  • कोटा में 57.02 प्रतिशत-पीछे

नगर परिषदों में टॉपर और फिसड्‌डी

  • फलाैदी 86.37  प्रतिशत- आगे
  • सिरोही 62.03 प्रतिशत- पीछे

नगर पालिका में आगे और पीछे

खबरों की अविरल धारा

  • धोरीमन्ना 91.59   प्रतिशत- आगे
  • पिंडवाड़ा 65.64 प्रतिशत- पीछे



यह भी पढ़ें

जयपुर में कमजोर रहा वोटिंग का जोश

×