6-year-old-boy-dies-...
होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को पीटने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आया
टीचर के ऊपर बेसुध होकर गिरता बच्चा
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक 6 साल के बच्चे की स्कूल में टीचर द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल की UKG कक्षा में पढ़ता था। क्लासरूम के CCTV फुटेज में टीचर बच्चे को थप्पड़ मारते और उसके कपड़े उतारने की कोशिश करते नजर आ रही हैं। इसके बाद बच्चा टीचर की गोद में गिर पड़ा। परिजन का आरोप है कि पिटाई से बच्चा दहशत में आ गया और उसे हार्ट अटैक आया। बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे को होमवर्क नहीं करने पर शर्मिंदा करने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की जांच के साथ बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं।