19-year-old-student-...
सुसाइड नोट मिला, प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कैनाल में छलांग लगाकर सुसाइड
श्रीगंगानगर में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को जवाहर नगर थाना पुलिस ने मृतक के माता-पिता के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्र शनिवार शाम घर से निकला था और नाथावाली स्थित गंग कैनाल में छलांग लगा दी। बाद में उसका शव बरामद हुआ। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अलमारी से सुसाइड नोट मिला, जबकि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था। दोनों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके पूर्व प्रेमी दीपांशु और यश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने तीनों पर युवक को धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों, बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।