दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में
अभिजीत दिपके ने जारी किया VIDEO मैसेज
अभिजीत दिपके
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित की थी। हालांकि, आसपास के इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने के कारण CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान कुल 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
दीपके दिल्ली में एनसीपी-एसपीके एक प्रवक्ता के घर ठहरे हुए थे। घर से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को मंडी हाउस से कस्टडी में लिया गया।
छह दिनों के भीतर दिपके को दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले उन्हें विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन उन्हें छोड़ दिया गया था।
हिरासत से पहले जारी वीडियो संदेश में दिपके ने दावा किया कि पुलिस ने उन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया और तिरंगा रैली में जाने से रोका।
यह भी पढ़ें