zen-g-are-the-nation...
युवाओं से संवाद में सरकार की कोई कमी नहीं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का पक्ष रखा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में जेन-जी आंदोलन, जंतर-मंतर प्रदर्शन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जेन-जी देश के अपने बच्चे हैं और सरकार उनसे लगातार संवाद बनाए रखने के पक्ष में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं से बातचीत के मामले में सरकार की ओर से कोई कमी नहीं है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए रिजिजू ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बावजूद पुलिस की ओर से गोली नहीं चलाई गई और किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं लगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने जब संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, तभी पुलिस ने कार्रवाई की। रिजिजू के मुताबिक, किसी की हड्डी नहीं टूटी और न ही किसी की मौत हुई।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके पर सवाल उठाते हुए रिजिजू ने उन्हें आम आदमी पार्टी से जुड़ा कार्यकर्ता बताया और पूछा कि वे छात्र कैसे हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल छात्रों के आंदोलन को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी पर रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा के अनुरूप सदन में व्यवहार और वक्तव्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका राहुल गांधी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है और दोनों बातचीत भी करते हैं।
यह भी पढ़ें