Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

youth-beaten-to-deat...

जयपुर में रुपयों के विवाद में युवक की सरिए से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दोस्त के साथ शराब पार्टी के बाद ठेकेदार से पेमेंट मांगने पहुंचा था युवक

News Image

हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार रात रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सीकर के नीमकाथाना निवासी सचिन वर्मा के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, सचिन रविवार को महाराष्ट्र जाने के लिए निकला था, लेकिन ट्रेन छूटने के कारण जयपुर में अपने दोस्त हैप्पी के पास रुक गया। देर शाम दोनों ने शराब पार्टी की। बातचीत में ठेकेदार बुधराम से पेमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद दोनों रात करीब 11 बजे बुधराम के पास पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

झगड़े के दौरान बुधराम के भतीजे कृष्ण उर्फ किशन ने कथित तौर पर सरिए से सचिन के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार बुधराम और कृष्ण को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×