Tuesday, 15 September 2026

Home / Crime /

young-man-commits-su...

युवक ने चाकू से गला काटकर सुसाइड किया, CCTV में कैद हुई घटना

जयपुर के मुहाना इलाके की घटना, कबाड़ी की दुकान से चाकू लाया,

News Image

CCTV में चाकू से गला काटते दिखा युवक

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र की SMS कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने चाकू से अपना गला काटकर सुसाइड कर लिया। घटना पास के मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मुहाना थाना SHO मुकेश खराड़िया के अनुसार, छीतर नाम का युवक कॉलोनी में स्थित कबाड़ की दुकान पर आया था। कुछ देर दुकान के अंदर रहने के बाद वह वहां से चाकू लेकर बाहर निकला। इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया और सड़क पर खड़े एक टैंकर के पास गिर गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद युवक कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा। कुछ समय बाद उसने उठने की कोशिश की, लेकिन दोबारा नीचे गिर गया। पास में खेल रहे बच्चों ने घटना देखी। युवक को घायल हालत में देखकर बच्चे वहां से चले गए और आसपास के लोगों को जानकारी दी।

खबरों की अविरल धारा

सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मुहाना थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें
×