woman-beaten-hair-ch...
गांव लौटने के लिए 20 लाख रुपए मौताणा की मांग
दबंगों ने महिला को पति के साथ गांव से निकाला
सिरोही जिले के एक आदिवासी बहुल गांव में 40 वर्षीय महिला को 'डायन' बताकर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने महिला के बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए और पति-पत्नी को गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। पीड़ित दंपती ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, गांव में हाल ही में हुई दो मौतों के लिए दबंगों ने उसे जिम्मेदार ठहराया और 'डायन' होने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके साथ कथित रूप से बदसलूकी और मारपीट की गई। जान का खतरा होने पर दंपती को गांव छोड़ना पड़ा।
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने गांव में दोबारा रहने की अनुमति देने के बदले दोनों मौतों के लिए 20 लाख रुपये मौताणा देने की शर्त रखी है। संबंधित थाना अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें