मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर...

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

टोंक समेत कई इलाकों में सुबह हुई हल्की बारिश

6 जिलों में बारिश का अलर्ट

6 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। टोंक समेत कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही, कमजोर धूप और हवा चलने से हल्की ठंडक महसूस की गई।

पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान अब भी 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरों की अविरल धारा

राजधानी जयपुर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें