मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / राज्य /

रितु बराला केस: जीरो FIR से पुलिस कमिश्न...

रितु बराला केस: जीरो FIR से पुलिस कमिश्नर का इनकार, 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म

अब एफआईआर के लिए कोर्ट जाएंगे

42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म

42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म

एनएसयूआई की नेता रितु बराला से मारपीट मामले में जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने इनकार कर दिया है। बुधवार दोपहर उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को इस संबंध में पत्र सौंपा। इसमें जीरो एफआईआर दर्ज नहीं करने के कारण बताए गए हैं।

सचिन मित्तल बुधवार सुबह 10:30 बजे कमिश्नरेट पहुंचे और कमरा नंबर 9 में धरना दे रहे डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद करीब 11:30 बजे दो पुलिस अधिकारी कमिश्नर का जवाब लेकर पीसीसी चीफ से मिले। दोपहर 12:30 बजे कमिश्नर ने डोटासरा को पत्र सौंपा।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने करीब 42 घंटे से जारी धरना समाप्त कर दिया और कमिश्नरेट कार्यालय से बाहर आ गए। नेताओं ने कहा कि अब वे एफआईआर दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख करेंगे।

खबरों की अविरल धारा

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के समर्थन में नारे लगाए। डोटासरा ने उन्हें रोकते हुए केवल ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे लगाने को कहा।

यह भी पढ़ें