अशोक गहलोत का ‘रगड़ाई' वाला जुमला फिर चर्चा में आया
सचिन पायलट पर 2019 में दिए बयान के बाद फिर चर्चा में आया ‘रगड़ाई’ शब्द
कांग्रेस नेताओं के धरने के बीच अशोक गहलोत का ‘रगड़ाई’ वाला बयान चर्चा में
राजस्थान की राजनीति में ‘रगड़ाई’ शब्द एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली में हुई मारपीट की घटना के बाद गहलोत जयपुर में धरना दे रहे कांग्रेसियों से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष और अनुभव के पद मिलने पर जिम्मेदारी ठीक से निभाना मुश्किल होता है। “रगड़ाई हो रही है, ऊपर जाएगी देखना।”
गहलोत ने छात्र संगठन एनएसयूआई से लेकर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस तक मेहनत करने, नारे लगाने और टिकट के लिए संघर्ष करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी भी रगड़ाई हो चुकी है। इससे पहले जुलाई 2019 में गहलोत ने सचिन पायलट के लिए भी ‘रगड़ाई नहीं हुई’ वाला बयान दिया था।
दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला के साथ कथित मारपीट करने वाली महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर धरना दे रहे थे। सोमवार रात गहलोत भी वहां पहुंचे।
यह भी पढ़ें