मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस,...

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में हुए थे शामिल

एक्टर इमरान खान

एक्टर इमरान खान

मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान खान को नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं। उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इससे पहले वे 22-23 जुलाई को NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

खबरों की अविरल धारा

हिरासत के दौरान इमरान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।’ एक वीडियो में उनकी कजिन जैन ने जेल जाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात देखकर इसकी संभावना लग रही है। इमरान ने मीडिया से कहा था कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर वैन में बैठा दिया गया।

यह भी पढ़ें