कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, 4 युवक नहर में डूबे
कोटड़ी नहर में मंगलवार शाम हुआ हादसा
कोटा में दुर्गा विसर्जन के समय नहर में नाव पलटी
कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कोटड़ी नहर में मछुआरे की छोटी नाव पलटने से सात लोग पानी में बह गए। इनमें से महिला, नाविक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि चार युवक डूब गए। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। बताया गया कि नहर में उसी दिन पानी छोड़ा गया था।
हादसे में संजय नगर निवासी एशू जोशी (19) और राहुल जोशी (18), रोड नंबर-2 निवासी सूरज सिंह (22) तथा खेड़ा रसूलपुर निवासी विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) लापता हो गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, नाव के दोनों ओर तीन-तीन लोग बैठे थे और बीच में दुर्गा माता की प्रतिमा रखी थी। नाविक सुरेश नाव चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। नाविक सुरेश, दीपक और महिला मान कंवर तैरकर बाहर निकल आए, जबकि चार युवक पानी में डूब गए।
यह भी पढ़ें